
पूर्णिया: पूर्णिया में शनिवार को भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें हजारों हजार की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। जो एक भव्य और भक्तिपूर्ण नजारा प्रस्तुत कर रहा था।जहाँ गोकुल ठाकुरबाड़ी (ततमा टोली) से राम-जानकी की झांकी, दिल्ली-बंगाल के कलाकारों द्वारा निर्मित हनुमान व शिव की झांकियां आकर्षण का केंद्र बना। हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु भगवा ध्वजों के साथ सड़कों पर उतरे, जिससे पूरा शहर ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूंज उठा।

भव्य झांकियां बना आकर्षण का केंद्र
रामनवमी शोभायात्रा में कोलकाता और दिल्ली के कलाकारों द्वारा तैयार की गई भगवान राम, हनुमान, और सीता-पार्वती की जीवंत झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं, साथ ही राक्षस दल की झांकी भी आकर्षण का विषय बनी। जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गये।
भक्तिपूर्ण रहा वातावरण
इस शोभायात्रा के मद्देनजर शहर का माहौल पूरी तरह भगवामय है गया। जगह जगह विशाल तोरणद्वार ,केसरिया पताकाएं, झंडियां और रामभक्तों की लंबी कतारों से पूरा का पूरा शहर भगवामय हो गया। हर तरफ जय श्रीराम के नारों से गूंजायमान हो रहा था।

सांप्रदायिक सौहार्द का बना मिशाल
इस शोभायात्रा के दौरान शहर की आवोहवा में सांप्रदायिक सौहार्द का रस घुल रहा था। इस शोभायात्रा में स्थानीय मुस्लिम भाइयों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा कर आपसी भाईचारे का अद्भुत उदाहरण पेश किया, जो एक बहुत ही मार्मिक दृश्य था।

प्रशासनिक व्यवस्था भी सराहनीय
इस मौके पर मेयर विभा कुमारी और समाजसेवी जितेंद्र यादव की ओर से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शरबत-पानी की व्यवस्था की, जबकि प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शहर के चप्पे-चप्पे में पुलिस पूरी मुस्तैदी से तैनात थे।

Author: pankaj jha








