
पूर्णिया: पूर्णिया एयरपोर्ट से परिचालित सभी फ्लाइट्स का शेड्यूल आज यानि 29 मार्च से बदल गया है। एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि साल में दो बार फ्लाइट टाइमिंग का नया शेड्यूल लागू किया जाता है और अब समर शेड्यूल के तहत विमानों का आगमन और प्रस्थान समय संशोधित किया गया है।
यह है नया टाइम टेबल
पूर्णिया एयरपोर्ट की नई व्यवस्था के तहत दिल्ली और हैदराबाद की एयरबस फ्लाइट अब आगमन के 50 मिनट बाद प्रस्थान करेगी, जबकि पहले इसे 60 मिनट का समय दिया जाता था। इसी तरह कोलकाता और अहमदाबाद की एटीआर फ्लाइट 30 मिनट के भीतर प्रस्थान करेगी। 29 मार्च से कोलकाता-पूर्णिया-कोलकाता की टाटा इंडिगो की फ्लाइट सुबह 11.05 बजे पहुंचकर 11.55 बजे रवाना होगी। स्टार एयर की अहमदाबाद फ्लाइट दोपहर 12.25 बजे पूर्णिया पहुंचेगी और 12.55 बजे कोलकाता के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं, टाटा इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट 1.05 बजे पूर्णिया पहुंचेगी और 1.55 बजे रवाना होगी। स्टार एयर की फ्लाइट दोपहर 2.20 बजे पूर्णिया पहुंचेगी और 2.50 बजे अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेगी।

Author: pankaj jha








