
पूर्णिया: सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों की भारी भीड़ के दबाव को कम करने के उद्देश्य से नार्दर्न रेलवे की ओर से आनंद विहार से जोगबनी के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।18 अप्रैल से 11 जुलाई के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाई जाने की घोषणा की है। रेलवे के इस घोषणा से पूरे सीमांचल क्षेत्र में खुशी है।
ट्रेन संख्या 04008 आगामी 18 अप्रैल शनिवार से 11 जुलाई तक दिल्ली आनंद विहार से प्रत्येक शनिवार को प्रातः 8:30 बजे सुबह मुरादाबाद -बरेली- गोरखपुर -छपरा- बरौनी- कटिहार के रास्ते रविवार को अपराह्न 3:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में 19 अप्रैल रविवार को ट्रेन संख्या 04007 के रूप में जोगबनी से सायंकाल 6:30 बजे खुलकर सोमवार देर रात्रि 3:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।यह ट्रेन अपरिहार्य कारणों से यह स्पेशल ट्रेन आनंद विहार से 23 मई एवं जोगबनी से 24 मई को निरस्त रहेगी।
इन स्टेशनों पर ठहराव
समय स्पेशल इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया स्टेशनों पर होगी।

Author: pankaj jha







