best news portal development company in india

Gangrape in purnea: डगरुआ में मेला दिखाने के बहाने किया सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच 31जाम

Picture of pankaj jha

pankaj jha

FOLLOW US:

SHARE:

Gangrape in purnea: बिहार के पूर्णिया के पूर्णिया से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूर्णिया के डगरूआ थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वासपुर के पास NH-31 किनारे नमस्कार होटल के पीछे 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका चतरा गांव, पंचायत रामपुर, वार्ड संख्या 4 की निवासी बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, युवती 11 मार्च की रात करीब 11:30 बजे घर से निकली थी और उसके बाद लापता हो गई थी।
परिवार का आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर बुलाया और सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। मामले में पहले ही गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने समय पर ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे घटना घटित हो गई।
पुलिस जांच के दौरान मोबाइल चैट और व्हाट्सऐप के जरिए अहम सुराग मिले। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर एक आरोपी सचिन को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले चार महीनों से युवती के संपर्क में था। घटना वाली रात वह युवती को अपने दोस्तों के साथ मेला दिखाने ले गया, जहां एक दुकान में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अन्य दोस्तों द्वारा भी दबाव बनाया गया।
विरोध करने पर झड़प हुई, जिसमें युवती की हत्या कर दी गई। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को खेत में छिपा दिया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब 4-5 घंटे तक NH-31 जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया भेज दिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

pankaj jha
Author: pankaj jha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई