
बिहार में मौसम: मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 31मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम कहर बरपा सकता है।आज पूर्णिया और जमुई समेत 12 जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, वहीं महीने के आखिरी दिन के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
आज पूर्णिया समेत 12 जिलों में तेज आंधी व बारिश
आज पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, भागलपुर और जमुई समेत पूर्वी बिहार के करीब 12 जिलों में तेज आंधी और बारिश का असर दिखेगा। IMD के अनुसार इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, साथ ही बिजली गिरने का भी खतरा है। इसलिए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।पटना, गया, मुजफ्फरपुर और पश्चिम चंपारण जैसे जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा, बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
31मार्च को फिर आंधी और तूफान
मौसम विभाग ने कहा है कि 31 मार्च को एक बार फिर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान का दौर लौट सकता है। उत्तर बिहार और दक्षिण-पूर्वी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
आज बिहार में दो तरह का मौसम दिखाई देगा। पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, भागलपुर, जमुई सहित पूर्वी बिहार के सभी 12 जिलों में तेज आंधी, बारिश और जोरदार गरज चमक की संभावना है। येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Author: pankaj jha







