best news portal development company in india

Bihar news:सुपौल में दर्दनाक हादसा, मिट्टी के नीचे दबने से दो की मौत

Picture of sanvaadsarthi

sanvaadsarthi

FOLLOW US:

SHARE:

Bihar news: बिहार के सुपौल जिला एक दर्दनाक हादसे से दहल गया.यहां निर्मली थाना क्षेत्र के चिरौली वार्ड नंबर 4 में शुक्रवार सुबह मिट्टी गिरने से एक लड़की और एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है. दोनों महिलाएं तिलयुगा नदी में मिट्टी काटने गई थी. इसी दौरान घसना गिरने से दोनों की मौत मिट्टी के नीचे दबने से हो गई.दूसरी महिला जो बगल में खड़ी थी वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे. लोगों ने दोनों को बाहर निकाला.
परिजन दोनों को लेकर अस्पताल निर्मली पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.मृतक महिला का नाम अमृता देवी एवं लड़की का नाम प्रीति कुमारी है.दोनों वार्ड नंबर 4 की रहने वाली है.
इस बाबत निर्मली थाना अध्यक्ष ने बताया कि हादसे के कारणों कि मिली जानकारी के अनुसार निर्मली थाना क्षेत्र के जरौली वार्ड नंबर 4 में शुक्रवार 10:00 बजे मिट्टी धसने से दो लोगों की मौत हो गई है.घटना दुखद है.दोनों के मिट्टी काटने के लिए तिलयुगा नदी के किनारे मिट्टी काटने गई थी.इसी दौरान धसना गिरने से दोनों मिट्टी के नीचे दब गई. परिजनों के आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

sanvaadsarthi
Author: sanvaadsarthi

संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई