best news portal development company in india

Araria crime news: अररिया में सनकी आशिक का खौफनाक कारनामा, युवती की गला घोंटा फिर पेड़ से लटकाया

Picture of sanvaadsarthi

sanvaadsarthi

FOLLOW US:

SHARE:

Araria crime news: बिहार के अररिया जिले से दिल को दहलाने वाली खबर सामने आई है.भरगामा थाना क्षेत्र के मनुल्लाहपट्टी पंचायत के संजय पासवान की 18 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी की दुपट्टे से गला घोंटकर निर्ममता से हत्या कर दी गई. गुड़िया की हत्या के बाद आरोपियों ने उसके शव को घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ में लटका दिया.
परिजनों के मुताबिक, गुड़िया की शादी रानीगंज थाना क्षेत्र के हांसा पंचायत के एक युवक के साथ दस जून को शादी होने वाली थी. शादी का कार्ड भी छप चुका था. गुड़िया का हत्यारा उससे प्यार करता था और जबरन शादी करना चाहता था. स्वजनों के मुताबिक, गुड़िया कुमारी लगभग चार बजे घर से बाहर टहलने के लिए निकली थी. इसी दौरान, पहले से घात लगाए पड़ोसी किशन कुमार ने गुड़िया के मुंह में कपड़ा ठूंसकर अपहरण कर लिया. अपहरण करने के बाद गुड़िया कुमारी को दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी.हत्या करने के बाद हत्यारा ने शव को घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ के टहनी में लटका दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही भरगामा थानाध्यक्ष मनीष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया.

sanvaadsarthi
Author: sanvaadsarthi

संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई