best news portal development company in india

Sushil Kumar modi: नहीं रहे बिहार भाजपा के सुमो, कैंसर से थे पीड़ित,एम्स में ली अंतिम सांस

Picture of sanvaadsarthi

sanvaadsarthi

FOLLOW US:

SHARE:

Sushil Kumar Modi: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का आज (13 मई) निधन हो गया. दिल्ली एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली. गले के कैंसर से पीड़ित थे. सुशील कुमार मोदी का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था. बता दें कि सुशील कुमार मोदी कुछ दिन पहले सुशील कुमार मोदी ने एक्स पर कैंसर की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था कि पीएम मोदी की इसकी जानकारी दे दी है. वो लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में नहीं रहेंगे. वहीं, सुशील कुमार मोदी 72 साल के थे. उनका जन्म 5 जनवरी 1952 को हुआ था.
लंबा रहा राजनीतिक जीवन
सुशील मोदी का राजनीतिक करियर पटना विश्वविद्यालय में एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ. वह 1973 में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव बने. सुशील मोदी 1990 में सक्रिय राजनीति में शामिल हो गए और उन्होंने ‘पटना सेंट्रल’ विधानसभा (अब कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र) से चुनाव लड़ा और उसमें जीत हासिल की. वह 2004 में भागलपुर से लोकसभा के सदस्य बने.बता दें कि अपने तीन दशक से अधिक के राजनीतिक करियर के दौरान सुशील मोदी विधायक, विधान परिषद के सदस्य, लोकसभा सदस्य और राज्यसभा के सदस्य भी रहे. वह 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक राज्य के उप मुख्यमंत्री रहे.
सार्वजनिक जीवन का अंतिम संदेश
सार्वजनिक जीवन में अंतिम संदेश सुशील कुमार मोदी ने 03 अप्रैल को सार्वजनिक जीवन के लिए अंतिम संदेश दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- “पिछले छह माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं. अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है. लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा. प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है. देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित.” यह लिखने के बाद जब सुशील मोदी बिहार आए तो एयरपोर्ट पर उनकी हालत देखते ही समर्थकों को झटका लगा था. उनका शरीर अचानक गिर गया था. इसके बाद उनके आवास पर भाजपा के कई दिग्गज मिलने के लिए पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तस्वीर लेने से मना कर दिया था.

sanvaadsarthi
Author: sanvaadsarthi

संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई