best news portal development company in india

Couple murder case: अवैध संबंध के शक पर दंपति का दर्दनाक अंत,पति ने पत्नी को सुलाया मौत की नींद, उसके बाद रेता खुद का गला

Picture of sanvaadsarthi

sanvaadsarthi

FOLLOW US:

SHARE:

Couple murder case:बिहार के पूर्णिया से डबल मर्डर की घटना से सनसनी खेज मामला सामने आया है.पूर्णिया में पत्नी के अवैध संबंध के संदेह पर पति ने अपनी पत्नी की कला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी चाकू से गला रेतकर आत्महत्या कर लिया.परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक पति पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल सेएक चाकू बरामद किया है. मृतक पति-पत्नी की पहचान नसरुद्दीन खान वह चांदनी खातून के रूप में की गई है. मृतक पेशे से कारपेंटर था.
पत्नी के अवैध संबंध के शक पर होता था झगड़ा
घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई कमरुद्दीन ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दोनों की शादी दरभंगा के जमालपुर में हुई थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. लेकिन इधर पिछले छह माह से पत्नी के चांदनी खातून के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता थि.नसरुद्दीन खान अपनी पत्नी चांदनी खातून पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए अक्सर झगड़ा करता रहता था.
आंधी रात को दिया घटना को अंजाम
परिजनों ने बताया कि इसी तरह शुक्रवार को आधी रात में फिर दोनों पति-पत्नी में लड़ाई होने लगा. रोज की लड़ाई को देखकर सब परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए. आधी रात में नसरुद्दीन खान ने पहले चांदनी खाते हुए की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी चाकू से गला रेतकर आत्महत्या कर लिया. आत्महत्या के बाद कुछ गिरने की आवाज सुनकर जब हम लोग अंदर आए तो देखा कि पत्नी बिछावन पर गिरी हुई और पति नीचे लिए गिरा हुआ है.आनन फानन मे दोनों को इलाज के लिए पूर्णिया डीएमसीएच लाया गया. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक पति-पत्नी की सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अब अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी.
थानाध्यक्ष ने क्या कहा
घटना के संबंध में केहाट थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कौशल कुमार ने बताया कि एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुद चाकू से गला रेत कर आत्महत्या कर ली है. घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर प्रस्ताव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.साथ ही घटना स्थल से एक चाकू भी बरामद किया गया है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

sanvaadsarthi
Author: sanvaadsarthi

संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई