best news portal development company in india

Purnea fire news: पूर्णिया में लगी भीषण आग,13परिवारों के घर जल कर राख

Picture of sanvaadsarthi

sanvaadsarthi

FOLLOW US:

SHARE:

Purnea fire news: पूर्णिया जिले के बायसी प्रखंड के खपड़ा पंचायत के ग्वालगांव में गुरुवार के प्रांत:9बजे के आसपास भीषण आग लग गयी.इस अगलगी की घटना में लगभग13 परिवारों के घर जल कर राख हो गया.ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना बायसी दमकल को दी गयी.दमकल व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका.
घटना के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि राजू यादव की घर से उठी लपटें देखते ही देखते श्रीधर यादव,देवेंद्र यादव, इंद्रजीत यादव, गुरुदेव यादव, सुरेंद्र यादव, ज्ञानी यादव व पप्पू यादव समेत 13 परिवारों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया.ग्रामीणों ने आग बुझाने में काफी मशक्कत की.तब तक अगलगी की सूचना पर बायसी से दमकल भी आ गयी.काफी मशक्कत के बाद आगे पर काबू पाया जा सका.
मौके पर पहुंचे खपड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि ललित यादव ने बताया कि अगलगी की इस घटना में तकरीबन 13 परिवारों के घर जल कर राख हो गया है.सभी का सब कुछ जल गया है.
खबर अपडेट की जा रही है…

sanvaadsarthi
Author: sanvaadsarthi

संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई