best news portal development company in india

Bihar news: दरभंगा में युवक को एसिड पिलाकर निर्मम हत्या, पुलिस कर रही है तफ्तीश

Picture of sanvaadsarthi

sanvaadsarthi

FOLLOW US:

SHARE:

Bihar news: बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर है जहां युवक को एसिड पिला कर हत्या की घटना को अंजाम देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. परिजनों के आरोप पर दरभंगा एसपी ने भी तेजाब पिला कर मारने की बात से इंकार नहीं किया है. युवक का शव बगीचे में एसिड से जला युवक मिला है. बताया जा रहा है कि युवक स्वर्ण और किराना का व्यवसाय करता था.
बगीचे से जला हुआ बरामद हुआ था शव
बता दें कि दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत कनौर गांव के पास बगीचे से शुक्रवार को एक युवक का जला हुआ लाश बरामद हुआ था. युवक की पहचान थाना क्षेत्र के कनौर गांव निवासी किशोरी शाह के 35 वर्षीय पुत्र ललित साह के रूप में हुई. मौके पर सदर टू कमतौल की एसडीपीओ ज्योति कुमारी पहुंच कर पड़ताल की और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. वहीं, कमतौल पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवक को तेजाब पिलाकर उसकी हत्या की गई .
फेंकी हुई थी तेजाब की बोतल
मृतक के बड़े भाई पवन साह ने बताया कि ग्रामीण से ललित के मौत की खबर मिली. जब वहां गया तो देखा तेजाब से बदन जला हुआ है और पास में ही तेजाब की खाली बोतल फेंकी हुई है. ललित सोना एवं किराना का व्यवसाय करता था. वह शाम चार बजे घर से जाता था और रात में दस से ग्यारह बजे आता था. हम लोग खा पी कर सो गए कि आ जाएगा. इधर सुबह में जानकारी मिली उसका शव पड़ा हुआ है. इसके बाद पुलिस को उसकी जानकारी दी और पुलिस वहां पहुंची.
कहते हैं अधिकारी
इस बाबत सिटी एसपी शुभम आर्य ने बताया कि परिजनों के आरोप पर जांच हो रही है. जिस पर आरोप है उसे भी जांच कर लिया जाएगा. एफएसएल की टीम एवं तकनीकी जांच चल रही है. साथ ही पोस्टमार्टम हो रहा है और इसके बाद हम निष्कर्ष पर पहुंच पाएंगे. बॉडी के कंडीशन को देखकर लग रहा है कि एसिड का इस्तेमाल हुआ है, लेकिन जांच के उपरांत ही हम किसी निष्कर्ष पर पहुंच पाएंगे.

sanvaadsarthi
Author: sanvaadsarthi

संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई