best news portal development company in india

Bihar news: बच्चों के झगड़े को सुलझाने गरी बुजुर्ग महिला की पीट पीटकर हत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच

Picture of sanvaadsarthi

sanvaadsarthi

FOLLOW US:

SHARE:

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में दिल को दहलाने वाली खबर सामने आई है.यहां दो बच्चों के बीच हुई आपसी लड़ाई में एक बुर्जुग महिला की पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना नगर थाना क्षेत्र के परोरा वार्ड नंबर 12 की है, जहां दो बच्चे की लड़ाई में छुड़ाने गई बुर्जुग महिला की पीट पीटकर कर हत्या कर दी.  मृतक महिला की पहचान परोरा वार्ड नंबर 12 निवासी कालीचरण ऋषि के 60 वर्षीय पत्नी श्यामा देवी के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि दो बच्चे में आपस में ही लड़ाई कर रहे थे. बच्चों की लड़ाई छुड़ाने के लिए गई बुजुर्ग महिला को बच्चों के परिजनों पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना में एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया. आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं.
घटना के संबंध में के नगर थाना अध्यक्ष नवनीत कुमार गुप्ता ने बताया कि दो बच्चों की आपसी लड़ाई में एक महिला की हत्या हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

sanvaadsarthi
Author: sanvaadsarthi

संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई