best news portal development company in india

चैत्र नवरात्र : तीसरे दिन देवी मां के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की होती है पूजा, साक्षात् होती है अलौकिक शक्ति

Picture of sanvaadsarthi

sanvaadsarthi

FOLLOW US:

SHARE:

नवरात्र 2023: पंचांग के अनुसार 17 अक्टूबर 2023 आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा(Chandraghanta) की पूजा की जाती है. नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है.

मां चंद्रघंटा ने किया था असुरों का संहार

मां चंद्रघंटा ने पृथ्वी पर धर्म की रक्षा और असुरों का संहार करने के लिए अवतार लिया था. मां दुर्गा के इस रूप की विशेष मान्यता है.

मां चंद्रघंटा का स्वरूप
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां चंद्रघंटा को परम शांतिदायक और कल्याणकारी माना गया है. मां चंद्रघंटा के मस्तिष्क पर घंटे के आकार का आधा चंद्र है. इसीलिए इन्हें मां चंद्रघंटा कहा जाता है. मां चंद्रघंटा का रूप रंग स्वर्ण के समान है. मां चंद्रघंटा देवी के दस हाथ हैं. इनके हाथों में शस्त्र-अस्त्र विभूषित हैं और मां चंद्रघंटाकी सवारी सिंह है.

मां चंद्रघंटा की पूजा का महत्व
मान्यता है कि जो भी व्यक्ति नवरात्रि में मां चंद्रघंटा की पूजा विधि पूर्वक करता है उसे अलौकिक ज्ञान की प्राप्ति होती है. वहीं मां चंद्रघंटा की पूजा और उपासना से साहस और निडरता में वृद्धि होती है. हर प्रकार के भय से मुक्ति मिलती है. मां चंद्रघंटा की पूजा करने सौम्यता और विनम्रता में भी वृद्धि होती है. विधि पूर्वक पूजा करने से मां अपने भक्तों को आर्शीवाद प्रदान करती हैं. मां चंद्रघंटा की पूजा करने से रोग से भी मुक्ति मिलती है.

मां चंद्रघंटा पूजा विधि

19 अक्टूबर 2020 को शुभ मुहूर्त में मां चंद्रघंटा की पूजा प्रारंभ करनी चाहिए. पूजा आरंभ करने से पूर्व मां चंद्रघंटा को केसर और केवड़ा जल से स्नान कराएं. इसके बाद उन्हें सुनहरे रंग के वस्त्र पहनाएं. इसके बाद मां को कमल और पीले गुलाब की माला चढ़ाएं. इसके उपरांत मिष्ठान, पंचामृत और मिश्री का भोग लगाएं.

मां चंद्रघंटा का मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नम:।।

sanvaadsarthi
Author: sanvaadsarthi

संपादक

सबसे ज्यादा पड़ गई