best news portal development company in india

Breast cancer: यदि स्तनों में दिख रहा है यह लक्षण तो कभी ना करें अनदेखा,तुरंत लें डाक्टर से सलाह

Picture of sanvaadsarthi

sanvaadsarthi

FOLLOW US:

SHARE:

Breast cancer: ब्रेस्ट कैंसर काफी खतरनाक माना जाता है.महिलाओं के लिए यह चिंता का विषय है.एक अनुमान के मुताबिक दुनिया भर में कैंसर की कुल जितने भी मामले सामने आते हैं.जिसमें 30% से ज्यादा तो ब्रेस्ट कैंसर के ही मामले हैं.यह काफी जानलेवा बीमारी है.बाकी कैंसर की तुलना में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण काफी पहले दिखाई देने लगती है.ऐसे में अगर समय रहते इन पर ध्यान दिया जाए तो मौत का खतरा कम हो सकता है.इसलिए ब्रेस्ट कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए.आइए, जानते हैं ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण:
निप्पल में जलन
वैसे तो निप्पल में जलन कई कारणों से हो सकता है.लेकिन निप्पल में जलन होना कैंसर का भी लक्षण हो सकता है.निप्पल का पीछे होना भी कैंसर के लक्षणों में शामिल है.
ब्रेस्ट में गांठ होना
डॉक्टरों के मुताबिक ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआत स्तर में गांठ बनने से शुरू होता है.यदि निप्पल में गांठ जैसा महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के संपर्क करना चाहिएऔर जांच करना चाहिए.
ब्रेस्ट के साइज में बदलाव
यदि अचानक ब्रेस्ट के साइज में बाजार आ रहा है तो यह कैंसर का संकेत हो सकता है.ब्रेस्ट का चिपटा होना, साइज में असमानता,ब्रेस्ट का साइज कम हो जाना और स्तन के सुडौलता में स्कतनमी आना भी कैंसर के शुरुआती लक्षणों में से एक माना जाता है.
स्तनों में दर्द और छूने पर अजीब लगा
स्तनों में दर्द का होना या छूने में अटपटा लगा ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती लक्षणों की ओर इशारा करता है.ऐसे में बिना देरी किए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.
निप्पल से डिस्चार्ज होना
अगर बिना गर्भ के निप्पल से पानी या किसी प्रकार का तरल पदार्थ निकलता है तो यह कैंसर के खतरे को इंगित करता है.ऐसे में जल्दी से जल्दी चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए और इलाज लेनी चाहिए.

sanvaadsarthi
Author: sanvaadsarthi

संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई