best news portal development company in india

Weather in Bihar: कहर बरपा रही है पछुआ हवा और कनकनी,32 जिलों के लिए ज़ारी किया येलो अलर्ट, सावधान रहने की अपील

Picture of pankaj jha

pankaj jha

FOLLOW US:

SHARE:

Weather in Bihar: बिहार में पछुआ हवा के कारण ठंड और कनकनी का प्रकोप जारी है।कपकपाती ठंड और कनकनी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बताया जाता है कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से आ रही ठंडी हवाओं का असर है। इसी के चलते बिहार के कई जिलों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि अगले तीन से चार दिनों तक ठंड से लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है।
बिहार मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवा के चलते ठंड का असर बना रहेगा। सुबह के समय हालात और खराब होते हैं, अधिकांश इलाकों में सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहता है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो रहा है। पटना सहित कुल 36 जिलों में कोल्ड डे, जबकि दरभंगा में भीषण कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।
15 जिलों में पारा रहा 6 डिग्री सेल्सियस
पछुआ हवा के प्रभाव से बिहार के 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। सबसे ठंडा शहर बिहार का गयाजी जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान कल गुरुवार को 4.1 थी जो आज 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शेखपुरा में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री रहा, जबकि पटना में अधिकतम तापमान 14.9 और न्यूनतम 9.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
32 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने ठंड के मद्देनजर पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर समेत कुल 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी ने दी ठंड से बचने की सलाह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी पछुआ हवा बिहार तक पहुँच रही है। यही वजह है कि तापमान सामान्य से नीचे चला गया और ठंड और अधिक महसूस हो रही है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। यदि घर से बाहर निकलते भी है तो जैकेट, स्वेटर, इनर, मोफलर, टोपी, दास्ताना पहनकर निकले।

pankaj jha
Author: pankaj jha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई