best news portal development company in india

पूर्णिया: फूल तोड़ने गयी तीन बहनों की गड्ढे में डूबने से मौत,पूरे गांव में मातम

Picture of pankaj jha

pankaj jha

FOLLOW US:

SHARE:

Purnea News: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड से आ रही है।प्रखंड के अहिलगांव पंचायत के गेहंवा वार्ड 13 में  देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बगल में बने गड्ढे में डूबने से तीन बहनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीनों बहनें फूल तोड़ने के लिए गड्ढे की ओर गई थीं। इस दौरान वे पानी में डूब गईं। जब काफी देर तक वे घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गड्ढे से तीनों बहनों का शव बरामद होने पर पूरे गांव में मातम छा गया।
मृत बच्चियों में दो सगी बहनें तमन्ना बानो (8 वर्ष) और साहिका परवीन (12 वर्ष) पिता हाफिज शमीम तथा उनकी चचेरी बहन साजिदा खातून (10 वर्ष) पिता मोईन शामिल थीं। ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी की कटाई के कारण यह गड्ढा बन गया था जिसका अंदाजा बच्चियों को नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही विधायक आफाक आलम, अंचलाधिकारी सबीहुल हसन, थानाध्यक्ष दीपक कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेजा।

pankaj jha
Author: pankaj jha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई