best news portal development company in india

Wonder of Nature : पूर्णिया में मेडिकल साइंस कुदरत ने दिया गच्चा,3 बच्चों के दावों के बीच एक मां ने 4 बच्चियों को जन्म

Picture of pankaj jha

pankaj jha

FOLLOW US:

SHARE:

पूर्णिया: इन दिनों पूरे देशभर में नवरात्र मनाया जा रहा है। मां की महिमा देखिए नवरात्र से एक दिन पूर्व एक महिला ने एक -दो नहीं चार-चार बच्चियों को जन्म दिया है,जो कौतुहल का विषय बना हुआ है। बिहार के पूर्णिया जिले के बायसी प्रखंड के बनगामा पंचायत के छतियन पोखरिया गांव की महिला ने बायसी पीएचसी में महिला ने नार्मल डिलीवरी में स्वास्थ चार-चार बच्चियों को जन्म दिया। इस घटना को लोग देवी मां के वरदान से जोड़ कर देख रहे हैं। फिलहाल नवजात बच्चियों को जीएमसीएच में विशेषज्ञ डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
जिले के बायसी प्रखंड के बनगामा पंचायत के छतियन पोखरिया निवासी कैसर आलम की पत्नी पत्नी हसेरन को प्रसव पीड़ा के बाद बायसी पीएचसी लाया गया, जहां सीजर की तैयारियों के बीच महिला ने एक-एक करके चार बच्चियों को जन्म दिया।चार बच्चियों के जन्म की खबर पर अस्पताल में लोगों का हुजूम लग गया। लोग इसे देवी मां का चमत्कार तो कोई इसे वरदान माना रहा था।
इस बाबत बायसी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अहमर हसन ने बताया कि अल्ट्रासाउंड में तीन बच्चे की गर्भ होने की बात बताई गई थी, लेकिन नार्मल डिलीवरी में एक-एक करके चार बच्चियों के जन्म लेने से मेडिकल जगत के विशेषज्ञ भी हैरान हैं। फिलहाल सभी बच्चियों को एहतियातन जीएमसीएच में विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है।सभी बच्चियों की हालत स्वस्थ्य व स्थिर है।

pankaj jha
Author: pankaj jha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई