best news portal development company in india

पूर्णिया में जम कर बरसे पीएम मोदी,कहा -‘राजद-कांग्रेस से बिहार के सम्मान और पहचान को खतरा’

Picture of pankaj jha

pankaj jha

FOLLOW US:

SHARE:

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में पीएम मोदी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए  राजद कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास की गति, बिहार के प्रगति कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है। ऐसे लोगों से न सिर्फ बिहार के सम्मान को खतरा है बल्कि बिहार की पहचान को भी खतरा है। आज सीमांचल और पूर्वी भारत में डेमोक्रेसी का कितना बड़ा संकट खड़ा हो चुका है।
उन्होंने कहा कि बिहार बंगाल असम कई राज्यों के लोग अपनी बहन और बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है,  लेकिन वोट बैंक का स्वार्थ देखिए कांग्रेस उन्हें बचाने में लगे हैं और बेशर्मी के साथ विदेश से आए घुसपैठियों को बचाने के लिए बिहार और देश के संसाधन और सुरक्षा दोनों को दाव पर लगाना चाहते हैं। बिहार और देश की जनता उन्हें बात करारा जवाब देने जा रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और राजद बीते दो दशक से बिहार की सत्ता से बाहर है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका बिहार के मेरी माता और बहनों की है।मोदी कहता है सबका साथ सबका विकास और यह लोग क्या करते हैं उनके परिवार का साथ और उनके परिवार का विकास।
ऑपरेशन सिंदूर में हमने देश की  ताकत देखी,जो दुश्मन को दिखाई है और इसकी रणनीति में पूर्णिया के जांबाज बेटे की भी बड़ी भूमिका रही है।देश की रक्षा हो या फिर देश का विकास देश की प्रगति में बिहार की बहुत बड़ी भूमिका है। हमें बिहार के विकास अभियान को इसी तरह गति देनी है।

pankaj jha
Author: pankaj jha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई