best news portal development company in india

वोटर अधिकार यात्रा: पूर्णिया में राहुल के काफिले में उमड़ा वाहनों का सैलाब, सुरक्षा में हुई चूक, युवक ने राहुल को किया kiss

Picture of pankaj jha

pankaj jha

FOLLOW US:

SHARE:

पूर्णिया: वोटर अधिकार यात्रा के आठवें दिन रविवार को राहुल गांधी- तेजस्वी यादव का काफिला पूर्णिया से निकला। काफिले में भारी जन सैलाब देखने को मिला। जिसके कारण राहुल गांधी का सुरक्षा चक्र भी टूटा। पूर्णिया से अररिया जाने के कारण कसबा के समर्थकों को निराशा हाथ लगी।
टूटा सुरक्षा घेरा
यह घटना पूर्णिया-अररिया रोड पर जलालगढ़ ब्लॉक के पास हुई। राहुल गांधी की बाइक पर पीछे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे। सड़क किनारे बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। जैसे ही राहुल गांधी की बाइक भीड़ के पास से गुजरी, एक युवक अचानक आगे आ गया और उनके गाल पर किस कर दिया।अचानक हुई इस घटना से राहुल गांधी कुछ क्षण के लिए अचंभित रह गए। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए युवक को भीड़ से खींचकर दूर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को सुरक्षा कर्मियों ने धक्का देकर नियंत्रित किया।


कसबा के समर्थकों को मिली मायूसी
वोटर अधिकार यात्रा के तहत पूर्णिया से अररिया जाने के क्रम में कसबा महावीर चौक से लेकर रांची सती चौक तक समर्थकों की भारी भीड़ लगी थी। सभी राहुल गांधी की एक झलक देखने को बेताब थे। पूरा का पूरा काफिला निकल जाने के बाद दर्शन नहीं होने से समर्थक मायूस होकर घर लौट गए।
ढाबे पर लिया चाय का मजा
पूर्णिया से अररिया जाने के दौरान जलालगढ़ ब्लॉक में राहुल गांधी ने ढाबे पर रुककर चाय पी। करीब 30 मिनट तक वो ढाबे पर रुके। ढाबे वाले से हालचाल भी पूछा। यहां से आज शाम राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। कल सोमवार को यात्रा में एक दिन का ब्रेक होगा। 26 अगस्त को प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल होंगी।

pankaj jha
Author: pankaj jha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई