
पूर्णिया: जिले के रुपौली प्रखंड के भौवा ड्योढ़ी के नाथपुर गांव में अब कर सकेंगे शिरडी के साईं बाबा का साक्षात दर्शन.इस गांव के एक साईं भक्त परिवार ने भव्य साईं मंदिर का निर्माण कराया है.जिसमें दो दिवसीय भव्य साईं उत्सव का आयोजन किया जाएगा.कार्यक्रम का 9 जुलाई को भव्य कलशयात्रा से होगा.वहीं विधिवत प्राण प्रतिष्ठा आगामी 10 जुलाई यानि गुरु पूर्णिमा के दिन किया जायेगा.इस कार्यक्रम को लेकर पूरे नागपुर सहित रुपौली में उत्साह देखा जा रहा है.
साईं कृपा से बनाया मंदिर
नागपुर गांव के पूर्व वायुसेना अधिकारी व एसबीआई चंडीगढ़ के चीफ मैनेजर अजित मिश्रा ने अपने पैतृक गांव रुपौली प्रखंड के भौवा ड्योढ़ी अंतर्गत नाथूपुर गांव में साईं प्रेरणा से भव्य मंदिर का निर्माण कार्य कार्य करवाया.इस मंदिर की खासियत यह है कि जो भक्त शिर्डी नहीं जा पा रहे हैं, उन्हें साक्षात शिर्डी वाले साईं बाबा का दर्शन सुलभ हो सकेगा.
क्या है कार्यक्रम
आयोजकों ने बताया कि दिनांक 9 जुलाई 2025 को भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी.दिनांक 10 जुलाई 2025 दिवस गुरुवार को भव्य पालकी यात्रा, साईं प्राण प्रतिष्ठा,महा भंडारा का आयोजन किया जायेगा.शाम में कोलकाता से आये हुए कलाकारों द्वारा साईं लीला झांकी प्रदर्शित की जायेगी.










