best news portal development company in india

Bihar news: दुध लेने घर से निकली 10 वर्षीया बच्ची का अपहरण के बाद दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

Picture of sanvaadsarthi

sanvaadsarthi

FOLLOW US:

SHARE:

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया में एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया आया है. यह मामला सदर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव की बतातीं जा रही है.पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 46 पोखरिया में 10 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ अपहरण कर दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया गया. इस बाबत पीड़िता के परिजनों ने सदर थाना में आवेदन देकर नाबालिग की बरामदगी के लिए गुहार लगाई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ साथ ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी युवक की पहचान पोखरिया वार्ड 46 निवासी मो जहीर का पुत्र शेरअली के रूप में हुई है.
दुध लेने निकली थी घर से
वहीं पीड़िता के परिजनों बताया कि युवती रविवार को संध्या घर से दूध लाने गयी थी. उसी बीच रास्ते से उसका अपहरण कर लिया गया था. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने पर कोई अता पता नहीं चला.सोमवार को पोखर पर लड़का के साथ ग्रामीणों ने लड़की को देखा.ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया.
किया गंदा काम
पूछताछ के क्रम में नाबालिग ने बताया कि वह दूध लेने घर से निकली थी .इसी दौरान युवक उसे जबरन अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है. मामले में सदर पुलिस ने कारवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

sanvaadsarthi
Author: sanvaadsarthi

संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई