best news portal development company in india

Jharkhand news: मेला घुमाने का झांसा देकर 5 दरिंदों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

Picture of sanvaadsarthi

sanvaadsarthi

FOLLOW US:

SHARE:

Ranch gang rape: झारखंड के रांची में दोस्त ने झांसे में लेकर नाबालिग के साथ विश्वासघात किया है.दोस्त ने उसकी अस्मत को भी लूट लिया साथ ही उसके 5 दोस्तों ने भी पीड़िता के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया. जिससे झारखंड में एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठना शुरु हो गया है .
मेला घुमाने के बहाने दिया घटना को अंजाम
मामला झारखंड की राजधानी रांची का है जहां के रातु में आदिवासी नाबालिग 17 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. जानकारी के अनुसार मेला घूमने के नाम पर पीड़िता और उसकी सहेली को आरोपी सुभाष तिर्की और बिपिन मुंडा साथ ले गए थे. मेला के नाम पर किशोरी को तिगड़ा गांव ले गया जहां पहले से आरोपी के तीन दोस्त सोनू लोहरा, उत्तम मुंडा और संजू मुंडा मौजूद थे. सभी मिलकर पीड़िता को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया.
पीड़िता की सहेली ने ग्रामीणों को दी सूचना
हालांकि इस दौरान पीड़िता की सहेली मौके की नजाकत को समझते हुए वहां से फरार होने में सफल हो गयी. उसने घटना के बाबत सारी जानकारी ग्रामीणों को दी. जिसके बाद ग्रामीण और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मौके से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
मामले में जानकारी देते हुए रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गैंगरेप की घटना में पीड़िता का मेडिकल टेस्ट सहित अन्य प्रकिया की जा रही है. वहीं इसके साथ ही पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.एसएसपी ने बताया कि गैंगरेप के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, वहीं स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपियों को सजा दिलाने की बात पुलिस के द्वारा कही जा रही है.

sanvaadsarthi
Author: sanvaadsarthi

संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई