best news portal development company in india

Bihar crime: मुजफ्फरपुर में मकान मालिक के बेटे ने किया किरायेदार की 4 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म, आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर की धुनाई

Picture of sanvaadsarthi

sanvaadsarthi

FOLLOW US:

SHARE:

Bihar crime: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक 4 वर्षीय बच्ची से उसके ही किराए के मकान के मकान मालिक के बेटे द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मारीपुर का है. जहां एक मकान में बीते ढाई साल से अपने मां-बाप के साथ रह रही 4 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके मकान मालिक के ही 35 वर्षीय बेटे मो अफ़रोज़ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
घटना के बारे में बताया जा रहा हैं कि मो अफ़रोज़ बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने कमरे में ले गया, उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने लगा. बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य किराएदार ऊपर के कमरे में गए. जहां कमरा का दरवाजा अंदर से बंद था. लोगों ने जबरन दरवाजा खुलवाया और फिर आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी और फिर मामले की सूचना स्थानीय काजी मोहम्मदपुर थाने को दी. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. वहीं पीड़ित बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका मेडिकल कराया गया.
मामले की जानकारी मिलने के बाद एएसपी भानु प्रताप सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहां पूरे मामले की उन्होंने जानकारी ली. इसके बाद पीड़िता बच्ची को मेडिकल जांच के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. वहीं, मामले के आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले को लेकर सिटी ASP भानु प्रताप सिंह खुद घटनास्थल पर मामले की जांच को लेकर पहुंचे. उन्होंने बताया कि 4 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया है. फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है.

sanvaadsarthi
Author: sanvaadsarthi

संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई