best news portal development company in india

Bihar news: रोहतास में चुल्हे की चिंगारी ने लील ली कई जिंदगियां,8 जिंदा जले,6 की मौत

Picture of sanvaadsarthi

sanvaadsarthi

FOLLOW US:

SHARE:

Bihar news: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम से बड़ा ही ह्रदय विधायक घटना सामने आई आई है.जिले के कछवां थाना के इब्राहिमपुर पुल के समीप मंगलवार को एक झोपड़ी में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई. वहीं, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं. घायलों में देवराज चौधरी की तीन वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी व शामा चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी राजू देवी शामिल हैं.
मृतकों में भोजपुर जिला के जगदीशपुर थाना के बड़हरा टोला निवासी देवराज चौधरी की पत्नी 30 वर्षीय पुष्पा देवी, उनके छह वर्षीय पुत्र बजरंगी कुमार, पुत्री चार वर्षीय काजल कुमारी व एक साल की बच्ची गुड़िया, तरारी थाना भोजपुर के रामनगर निवासी श्यामा चौधरी की छह वर्षीय पुत्री कांति कुमारी, वीशावदर थाना, जूनागढ़ गुजरात के लेभद्रा निवासी दीपक चौधरी की 25 वर्षीय पत्नी माया देवी शामिल हैं.
ग्रामीण व स्वजनों के अनुसार, घटना खाना बनाने के बाद चूल्हे की चिंगारी से घटी. बताया गया कि सभी लोग गेहूं कटनी के बाद दोपहर में आकर खाना बनाने के बाद सो गए थे.इसी बीच, आग ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. स्टील चादर की दीवार होने के कारण वह आग से तप गई और किसी को भी निकलने का मौका नहीं मिल पाया.

sanvaadsarthi
Author: sanvaadsarthi

संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई