best news portal development company in india

बिहार कैबिनेट: बिहार में मंत्रियों के विभाग का हुआ बंटवारा, जानें किन्हें मिला कौन विभाग

Picture of sanvaadsarthi

sanvaadsarthi

FOLLOW US:

SHARE:

Bihar cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए इसमें 21 नये मंत्रियों को शामिल किया है. वहीं, शनिवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया. सीएम नीतीश ने इस बार जेडीयू कोटे के मंत्रालय के लिए मंत्रियों को बदल दिया है. मंत्री महेश्वर हजारी को आईपीआरडी मिला है तो रत्नेश सदा को उत्पाद मध्य निषेध मंत्रालय मिला है. अशोक चौधरी अब ग्रामीण कार्य मंत्री होंगे. वहीं, सुनील कुमार अब बिहार के शिक्षा मंत्री होंगे.
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को मिला वित्त व वाणिज्य विभाग
नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद बिहार सरकार के सभी मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा कर दिया गया है. बिहार सरकार के कैबिनेट विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हुए हैं, वे सभी रहेंगे. वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त और वाणिज्य कर विभाग मिला है. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व और कला संस्कृति एवं युवा विभाग मिला है, जबकि विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग मिला है.
जदयू कोटे के मंत्रियों को मिला यह विभाग
वहीं, जेडीयू कोटे से मंत्री बने बिजेन्द्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास विभाग, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, शीला कुमारी को परिवहन विभाग, जयंत राज को भवन निर्माण विभाग, मोहम्मद जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, रत्नेश सदा को मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग और लेसी सिंह को खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग मिला है.
भाजपा कोटे के मंत्रियों को मिला अहम विभाग
वहीं, बीजेपी कोटे से मंत्री बने नीरज कुमार बबलू को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, नीतीश मिश्रा को उद्योग एवं पर्यटन विभाग, नितिन नवीन को नगर विकास आवास विभाग के साथ साथ विधि विभाग, दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व भूमि सुधार, प्रेम कुमार को सहकारिता, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, रेणु देवी को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, मंगल पांडेय को स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग, कृष्णनंदन पासवान को गन्ना उद्योग विभाग मिला है.
वहीं, ‘हम’ से संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रौद्योगिकी, लघु जल संसाधन, आपदा प्रबंधन विभाग और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग मिला है.

sanvaadsarthi
Author: sanvaadsarthi

संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई