best news portal development company in india

विद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस, बाबा साहेब के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Picture of sanvaadsarthi

sanvaadsarthi

FOLLOW US:

SHARE:

कसबा (पूर्णिया):कलानन्द उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली, कसबा में प्रभारी प्रधानाध्यापक शम्भु नाथ घोष की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया.इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्थित डाॅ. भीमराव आम्बेडकर के मूर्ति पर प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री घोष के द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया.
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र,छात्राओं को संबोधित करते हुए श्रीघोष ने कहा कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था. संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को पहली बार भारत सरकार द्वारा संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत में मनाया गया तथा 26 नवम्बर 2015 से प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जा रहा है.
इससे पहले इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था. संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया. गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया. प्रथम बार भारत सरकार द्वारा पहली बार 26 नवम्बर 2015 को “संविधान दिवस” मनाया गया तथा 26 नवम्बर 2015 से प्रति वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है.

sanvaadsarthi
Author: sanvaadsarthi

संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई