best news portal development company in india

दीपावली-छठ की छुट्टियों में स्कूली बच्चे कम ही कर पायेंगे मौज-मस्ती, घर पर करना होगा प्रोजेक्ट पूरा

Picture of sanvaadsarthi

sanvaadsarthi

FOLLOW US:

SHARE:

पूर्णिया: इस बार की छुट्टी में स्कूली बच्चे मौज-मस्ती और धूम-धड़ाके कम ही कर पायेंगे.11 से 21 नवंबर तक सरकारी विद्यालयों में छठ व दीपावली की छुट्टी रहेगी. अब छुट्टी की अवधि में बच्चे समय निकाल कर घर में ही स्कूल से मिले होमवर्क को पूरा करना होगा. शिक्षकों द्वारा कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को कक्षावार व विषयवार वर्क प्रोजेक्ट आसाइनमेंट दिया जाएगा.
विभाग का निर्देश
राज्य परियोजना निदेशक बी कार्तिकेय धनजी ने डीइओ व डीपीओ को आदेश का पालन कराने का आदेश दिया है.उन्होंने कहा है कि दीपावली व छठ पर्व में सरकारी विद्यालयों में लंबी छुट्टी होगी. इस दौरान बच्चे इस अवधि का उपयोग अपने ज्ञानवर्धन के लिए भी करेंगे. उक्त अवधि के लिए उन्हें घर के लिए असाइनमेंट दिया जाएगा.
शिक्षक करेंगे प्रोजेक्ट का विष्लेषण
यह भी निर्देश दिया है कि ध्यान रखा जाएगा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट वर्क आसाइनमेंट को ससमय छुट्टी की अवधि में ही पूरा करेंगे. छुट्टी समाप्त होने के बाद बच्चे अपने द्वारा किए गए प्रोजेक्ट वर्क आसाइनमेंट को साथ लेकर वर्ग कक्ष में आएंगे. जिसे बच्चों के द्वारा वर्ग कक्ष में साझा किया जाएगा. संबंधित शिक्षक भी इनके कार्यों का विश्लेषण वर्ग कक्ष में ही करेंगे.

sanvaadsarthi
Author: sanvaadsarthi

संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई