best news portal development company in india

एशिया कप में बांग्लादेशी बैटर हुआ खूंखार, 16 चौके 2 छक्के जमाते हुए ठोका 193 रन, गेंदबाजों कर कर रहा बर्बाद

Picture of sanvaadsarthi

sanvaadsarthi

FOLLOW US:

SHARE:

नई दिल्ली. एशिया कप के पहले मैच में बांग्लादेश की टीम को भले ही हार मिली हो लेकिन एक खिलाड़ी ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर सबको खुश कर दिया. मेजबान श्रीलंका का खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में टीम कामयाब नहीं हुई लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ रनों का अंबार लगा दिया. 5 विकेट पर 334 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. पिछले मैच के हीरो नजमुल हुसैन और मेहदी हसन मिराज ने शतक जमाया.

एशिया कप में बांग्लादेश की टीम ने कमतर आंका जा रहा था लेकिन बड़े खिलाड़ियों को बाहर होने के बाद नए नाम भरपाई करने सामने आ गए. अफगानिस्तान के खिलाफ नीचले क्रम में खेलने वाले मेहदी हसन मिराज को ओपनिंग का मौका मिला और उन्होंने ऐसा धमाका किया जिसने पहाड़ जैसे स्कोर की नींव रख दी. 119 गेंद पर 112 रन बनाकर वो रिटायर हर्ट हुए. दूसरी तरफ से नजमुल ने 105 गेंद पर 104 रन की तूफानी पारी खेल डाली. 50 ओवर के बाद टीम ने 5 विकेट पर 334 रन का बड़ा स्कोर बना डाला.

नजमुल का धमाकेदार फॉर्म

इस टूर्नामेंट में पहले मैच से ही नजमुल हुसैन गजब के फॉर्म में दिख रहे हैं. पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने एक छोर को संभालते हुए 122 गेंद पर 89 रन की जुझारू पारी खेल डाली थी. इस पारी की वजह से ही टीम 164 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची थी. अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के साथ ही उन्होंने अपना स्कोर 193 रन तक पहुंचा दिया. अब तक उनके बल्ले से 14 चौके और 2 छक्के देखने को मिले.

Tags: Asia cup

Source link

sanvaadsarthi
Author: sanvaadsarthi

संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई