
Eou Raid: बिहार के किशनगंज में पदस्थापित एसडीपीओ गौतम कुमार के पूर्णिया समेत कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई का छापेमारी की कार्रवाई ज़ारी है। इस बार आर्थिक अपराध इकाई के रडार पर एसडीपीओ गौतम कुमार का ससुराल है। इओयू की इस कार्रवाई से हड़कंप है।
कई ठिकानों पर एक साथ रैड
मंगलवार की सुबह ईओयू की टीम स्थानीय पुलिस के साथ उनके ससुराल पहुंची और छापेमारी शुरू की। बता दें कि अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बिहार से बंगाल तक के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई किशनगंज के अलावा पूर्णिया, अररिया, सहरसा, मुजफ्फरपुर, पटना और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में की जा रही है। किशनगंज में EOU की टीम सुबह करीब साढ़े 8 बजे ही गौतम कुमार के आवास और ऑफिस पहुंचीं। तीन गाड़ी में EOU टीम के 12 लोग पहुंचे हैं।
अचानक हुई कार्रवाई से खलबली
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह ईओयू के अधिकारियों की एक टीम के साथ एसडीपीओ गौतम कुमार के आवास के पते पर स्थित थे। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में में खलबली मच गया। कड़ी सुरक्षा के बीच इओयू की यह कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि एसडीपीओ के घर के बाहर भारी संख्या में स्थानीय पुलिस बल की तैनात की गई है और अंदर-बाहर आने-जाने पर भी रोक लगा दिया गया है। हालाँकि, जांच किस मामले (आय से अधिक संपत्ति या अन्य वित्तीय निवेशकों) को लेकर आई है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।ईओयू की टीम के घर के अंदर के दस्तावेज, बैंक खाते और चल-अचल संपत्ति की चोरी की जांच की जा रही है।

Author: pankaj jha







