best news portal development company in india

पूर्णिया: कसबा के मोदी फार्म हाउस में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, रोजेदारों ने देश की अमन चैन मांगी दुआ

Picture of pankaj jha

pankaj jha

FOLLOW US:

SHARE:

पूर्णिया: रमजान के 25 वें रोजा को कसबा प्रखंड के धनखनिया स्थित मोदी फार्म हाउस में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में रोजेदारों समेत सभी समुदायों के लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारा और सौहार्द का परिचय दिया।
कार्यक्रम के संबंध में आयोजक सह भाजपा नेता मनोज कुमार मोदी ने बताया कि हर वर्ष की भांति रमजान के पाक महीने में इस वर्ष भी मोदी फार्म में दावत-ए-इफ्तार इफ्तार का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समाज के रोजेदार, प्रबुद्ध लोगों ने शिरकत की और देश की अमन चैन की दुआ की।

इस मौके पर आये पूर्णिया के प्रख्यात सर्जन सह भाजपा नेता डा ए के गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत बना रहता है। उन्होंने कहा कि इफ्तार के इस आयोजन में सभी धर्मों के लोग शामिल होकर एक साथ इफ्तार किया।
इफ्तार से पहले रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की. इस अवसर पर नगर परिषद के वार्ड पार्षद हसमत राही सहित समाज के तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

pankaj jha
Author: pankaj jha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई