best news portal development company in india

महाराष्ट्र में बिहार के युवक के साथ बर्बरता,होली में दोस्तों ने शराब के नशे में प्रायवेट पार्ट में डाल दिया स्टील ग्लास

Picture of pankaj jha

pankaj jha

FOLLOW US:

SHARE:

पूर्णिया: महाराष्ट्र में एक बिहार के युवक के साथ बर्बरतापूर्ण घटना की ख़बर सामने आई है। जहां होली के मौके पर शराब पीने के दौरान दोस्तों के साथ कहा सुनी होने पर महाराष्ट्र में दोस्तों ने युवक के गुदा मार्ग (Rectum) में एक स्टील का ग्लास डाल दिया। जिससे उसकी हालत अत्यंत गंभीर हो गयी। युवक साथ दिनों की असहनीय पीड़ा सहने के बाद किसी प्रकार ट्रेन पकड़ कर वापस बिहार आ गया। जहां डाक्टरों ने काफी मशक्कत के बाद उसके गुदा मार्ग से स्टील ग्लास निकालने में सफल हुआ।
क्या है मामला
पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड के महाराष्ट्र में मजदूरी कर रहे युवक के साथ यह बर्बरतापूर्ण घटना घटी है। घटना के बाबत पीड़ित युवक ने बताया कि 4 मार्च को होली के मौके पर शराब पीने के दौरान दोस्तों से उसका झगड़ा हो गया। इसी बीच नशे में धुत दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की और गुदा मार्ग में स्टील का ग्लास डाल दिया। युवक लोक-लाज और डर के मारे वहीं किसी को कुछ बताने का साहस नहीं किया।वह असहनीय पीड़ा को सहते हुए ट्रेन पकड़कर पूर्णिया लौट आया।
पूर्णिया के डाक्टर ने किया कमाल
मरीज ने पूर्णिया पहुंचकर कई चिकित्सकों को दिखाया, जहां बेहोश करके भी ग्लास निकालने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। अंत में कप्तानपारा स्थित एक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के बाद तारकेश्वर कुमार की टीम ने सिग्मॉइडोस्कोपी में ग्लास रेक्टम में काफी गहराई में फंसा हुआ पाया गया। डॉक्टरों की टीम ने स्पाइनल एनेस्थीसिया देकर बिना किसी बड़ी चीर-फाड़ के सफलतापूर्वक ग्लास को बाहर निकाल दिया।
मरीज की हालत सामान्य
डॉक्टरों ने बताया कि मरीज पिछले 7 दिनों से गंभीर पीड़ा में था। फिलहाल उसे अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। हालांकि युवक की स्थिति अब स्थिर है, लेकिन किसी भी प्रकार की आंतरिक चोट की संभावना को देखते हुए उसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

pankaj jha
Author: pankaj jha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई