best news portal development company in india

सीमांचल की धरती से अमित शाह का बड़ा ऐलान,भारत होगा घुसपैठ मुक्त

Picture of pankaj jha

pankaj jha

FOLLOW US:

SHARE:

पूर्णिया: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले अमित शाह का बिहार दौरा काफी अहम माना जा रहा है। अररिया में गृहमंत्री अमित शाहने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बिहार और पूरे भारत से घुसपैठियों को निकालने के लिए बड़ा ऑपरेशन चलाने की घोषणा की है। अमित शाह ने कहा कि मैं आज बिहार के सीमांचल के क्षेत्र में आया हूं। बिहार की जनता को अपना पुराना वादा याद दिलाने आया हूं, जिसे अब पूरा करने का समय आ गया है।
घुसपैठियों के खिलाफ चलाया जाएगा बड़ा अभियान
अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता को कहना चाहता हूं कि हमने चुनाव में बिहार की जनता को वादा किया था कि हम बिहार को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे। इसका मतलब सिर्फ मतदाता सूची से नाम हटाना नहीं है, बल्कि हम कृत संकल्पित हैं कि एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुनकर भारत से बाहर भेजने का काम करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी और हमारी सरकार स्पष्ट करना चाहती है कि ये वादा चुनावी नहीं है। नरेंद्र मोदी सरकार का ये ढृढ़ संकल्प है। पूरे सीमांचल में कुछ ही समय में इसकी शुरुआत होनी जा रही है। मैं खुद सीमांचल में चार दिन चुनाव के समय रुका था और जनता से वादा किया था कि पूरे सीमांचल को घुसपैठियों से मुक्त करेंगे।
अपना वादा याद कराने आया हूं
अमित शाह ने मुस्कुराते हुए कहा कि आमतौर पर जनता नेता को उनका वादा याद कराती है लेकिन आज मैं जनता को अपना वादा याद कराने आया हूं। क्योंकि मुझे सीमांचल की जनता का सहयोग चाहिए। घुसपैठिये गरीबों का राशन ले जाते हैं, रोजगार में भी संभावनाओं को क्षीण करते हैं। देश की सुरक्षा के लिए ये बहुत बड़ा चैलेंज है।
बड़ी मीटिंग कर बनेगी रणनीति
गृहमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि समूचे देश में हर स्तर पर काम कर देश को घुसपैठियों से मुक्त कराने का अभियान चलाया जाए। तीन दिन में भारत सरकार के सारे मंत्रालय, बिहार सरकार के गृह मंत्रालय, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट,डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट ऑफिसर, एसपी और कई सारे संगठनों की डिटेल मीटिंग करके हम एक कार्य योजना बनाने जा रहे हैं।
भारत से बाहर जाएंगे घुसपैठिये
सीमा से 10 किलोमीटर के अंदर जितने भी अभेद्ध अतिक्रमण है, उन सारे अतिक्रमण को इस अभियान के तहत दूर किया जाएगा। घुसपैठियों को चिन्हित कर भारत से बाहर भेजने का काम करेंगे।

pankaj jha
Author: pankaj jha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई