best news portal development company in india

पूर्णिया में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या,सवा साल पहले हुई थी शादी

Picture of pankaj jha

pankaj jha

FOLLOW US:

SHARE:

Dowry Murder : पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र के नितेंद्र पंचायत के बालूगंज गांव में शुक्रवार सुबह एक नवविवाहिता की दहेज के लिए हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अनिल यादव की पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है।
शोभा की शादी 15 महीने पहले हुई थी। मृतका के चाचा नारायण यादव ने बताया कि शादी के बाद से ही उनकी भतीजी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पति के बाहर मजदूरी पर होने के दौरान सास, ससुर और देवर ने मिलकर शोभा की हत्या कर दी।
मृतका के दूसरे चाचा शिवानंद यादव के अनुसार, विवाह के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर शोभा को परेशान कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने गला दबाकर हत्या की और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी लगाने की झूठी कहानी बनाई। अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना नितेंदर पंचायत के बालूगंज में हुई है।

pankaj jha
Author: pankaj jha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई