best news portal development company in india

सुपौल: घरेलू कलह में पति ने पत्नी की चाकू भोक कर की निर्मम हत्या, आरोपी ने की थी तीन शादियां

Picture of sanvaadsarthi

sanvaadsarthi

FOLLOW US:

SHARE:

सुपौल:बिहार के सुपौल में दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है.जिले के जदिया थाना क्षेत्र के बघेली पंचायत में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर कर निर्मम हत्या कर दी. हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गयी.घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार बघेली पंचायत निवासी रंजना देवी की सोमवार रात को उसके पति सुरेंद्र पासवान ने चाकू भोककर हत्या कर दी. सुरेंद्र ने 3 शादी की थी. रंजन मायके में ही रहकर अपने परिवार का भरण पोषण करती थी.घटना के बारे में मृतका के पुत्र संजीव कुमार ने बताया कि रात में वह दरवाजे के पास सोया हुआ था.उसकी छोटी बहन खुशी मां के साथ कमरे में सो रही थी.रात में करीब 2:00 बजे खुशी दौड़ते हुए दरवाजे के पास पहुंची और बताया कि मां को कुछ हो गया है. संजीव जब अपनी मां को देखने गया तो हिचकी लेकर मन दम तोड़ दिया. संजीव ने सुबह जगदया थाना अध्यक्ष को घटना की सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की.
संजीव का कहना है कि उनके पिता ने ही चाकू भोककर उनकी मां की हत्या की है. उनके पिता सुरेंद्र अररिया जिले के चरैया के रहने वाले हैं. उन्होंने तीन शादियां की थी. बाद में की गई शादी के कारण उनके पिता ने हत्या की.उनकी तीसरी शादी के कारण मां से नहीं बनती थी.संजीव ने आगे बताया कि उनकी मां अपनी मायके बघेली में रहकर अपने बच्चों का पालन पोषण क्या करती थी. संजीव ने आरोप लगाया कि सोमवार रात उनके पिता द्वारा बघेली गांव जाकर उनकी मां की हत्या की गई है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

sanvaadsarthi
Author: sanvaadsarthi

संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई