best news portal development company in india

Bihar news:अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे दुकानदार को मिली दर्दनाक मौत, बांका में त्रिकोणीय प्यार का हश्र जान कर कांप जायेगी रुह

Picture of sanvaadsarthi

sanvaadsarthi

FOLLOW US:

SHARE:

Banka crime news:बिहार के बांका में अवैध संबंध में रुकावट बन रहे एक किराना दुकानदार की हत्या का मामला सामने आया है.मृतक की पहचान बांका शहर थाना क्षेत्र के लकड़ीकोला पंचायत अंतर्गत महेशाडीह ग्राम निवासी घनश्याम मंडल के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है.वह शुक्रवार से ही लापता था.
झाड़ी में मिला शव
घटना के बाबत बताया जाता है कि सुनील के पिता घनश्याम मंडल में बेटे के लापता होने के लिए सूचना शनिवार 18 में को पुलिस को दी थी. पुलिस लापता युवक की तलाश में छानबीन कर रही थी. इसी बीच शक की सूई गांव के ही एक महिला पर जा टिकी. उसे उसे पुलिस ने हिरासत में लिया और पूछताछ की. इसके बाद उसकी निशानदेही पर बौसी और बाराहाट दो थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित मंदार पर्वत की झाड़ी से रविवार को सुनील का शव बरामद किया.
त्रिकोणीय प्यार में हत्या
जानकारी के अनुसार सुनील का रिश्ते में लगने वाली भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस बीच उस महिला का स्थानीय मुखिया सुनील के चचेरे भाई श्रीकांत मंडल से भी प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. सुनील को दोनों का एक वीडियो हाथ लग गया और वह धमकी देने लगा. ऐसे में रुकावट बन रहे सुनील को मुखिया श्रीकांत मंडल ने रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला. महिला सुनील को मंदार पर्वत की झाड़ी की ओर किसी बहाने ले गई.वहां दो युवक पहले से मौजूद थे. तीनों ने गला दबाकर और ईंट से कूंच कूंच कर मार डाला.
पंचायत प्रतिनिधि ने रची हत्या की साज़िश
इस संबंध में सीडीपीओ विपिन बिहारी में बताया कि लकड़ीकोला पंचायत प्रतिनिधि का गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध स्थापित हो गया था. इसके साथ ही उस महिला का संबंध रिश्ते का चचेरा देवर किराना दुकानदार सुनील से भी था.सुनील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था. इसके बाद हत्या की साज़िश रची गई. मृतक सुनील दो भाई में से छोटा था. उसका बड़ा भाई प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता है.
बांका थाना अध्यक्ष राकेश कुमार एस आई पवन कुमार, बाराहाट थाना अध्यक्ष दीपक पासवान, टेक्निकल टीम के प्रशांत कुमार, धर्मेंद्र कुमार और एफएसएल की टीम ने जांच के बाद इस कांड का खुलासा किया है.इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है.

sanvaadsarthi
Author: sanvaadsarthi

संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई